छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, गाड़ी की उड़ी धज्जियां

जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद कार ड्राइवर वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया. यह घटना प्रतापपुर के धर्मपुर की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर खड़गांवा चौकी पहुंची और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि हादसे में जान गवाने वाले दोनों युवक होली मानाने हीरो की बाइक से जा रहे थे तभी सामने से आ रही टोयोटा फॉर्च्यूनर ने अपने चपेट में ले लिया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!