Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय
बिलासपुर छत्तीसगढ़

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

HD MAHANTBy HD MAHANT30/06/2026 - 10:58 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

आईजी राम गोपाल गर्ग ने श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित, विशेष वाहन से घर तक किया विदा

बिलासपुर 30 जून 2026/ पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रतीक नहीं होती, बल्कि अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी का भी परिचय देती है। इसी भावना को जीवंत करते हुए मंगलवार को बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में उप निरीक्षक रामकुमार पटेल (रीडर) और प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार शास्त्री के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग सहित कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों की दशकों लंबी सेवाओं को सम्मानपूर्वक याद किया।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने दोनों अधिकारियों को श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विशेष रूप से उप निरीक्षक रामकुमार पटेल के बेदाग सेवाकाल और 300 से अधिक पुरस्कारों का उल्लेख करते हुए इसे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी बताया।

42 वर्षों की बेदाग सेवा, 300 से अधिक पुरस्कार

उप निरीक्षक रामकुमार पटेल ने मार्च 1984 में जिला बिलासपुर में आरक्षक के रूप में पुलिस सेवा शुरू की थी। वर्ष 1997 में प्रधान आरक्षक, 2009 में सहायक उप निरीक्षक और 2020 में उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने जांजगीर, कवर्धा और कोरबा सहित विभिन्न जिलों में सेवाएं दीं तथा वर्ष 2023 से आईजी कार्यालय में रीडर के रूप में पदस्थ थे। उल्लेखनीय बात यह रही कि पूरे सेवाकाल में उन्हें 300 से अधिक पुरस्कार मिले, जबकि उनके विरुद्ध कभी कोई विभागीय सजा दर्ज नहीं हुई।

See also  रासेवा नशा मुक्ति अभियान में कवियों ने बांधा शमां

चालक से प्रधान आरक्षक तक का अनुशासित सफर

प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार शास्त्री ने 3 फरवरी 1994 को चालक के रूप में पुलिस सेवा प्रारंभ की थी। वर्ष 2016 में उन्हें प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। उन्होंने मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिलों में अपनी सेवाएं दीं और वर्ष 2021 से पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे।

सहकर्मियों ने साझा किए अनुभव

समारोह में उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, निरीक्षक (स्टेनो) अशोक वैष्णव, निरीक्षक सरिता तिवारी तथा प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए अनुभव साझा किए। सभी वक्ताओं ने उनके अनुशासन, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मान से भावुक हुए दोनों अधिकारी

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रामकुमार पटेल और प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार शास्त्री ने सम्मान के लिए आईजी राम गोपाल गर्ग और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विभाग ने उन्हें हमेशा परिवार जैसा स्नेह दिया और भविष्य में भी यदि पुलिस विभाग को उनकी आवश्यकता होगी तो वे हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।

समारोह के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने दोनों अधिकारियों को विशेष वाहन से उनके घर के लिए रवाना किया और स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस भावुक पल में कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी भावुक नजर आए। कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक संजय रावत ने किया।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.