देश दुनिया

हरियाणा विधानसभा में विश्वास मत पेश, JJP विधायकों के साथ ही 1 निर्दलीय ने किया बहिष्कार

हरियाणा में अचानक उठे सियासी भूचाल में बुधवार का दिन अहम होने जा रहा है। हरियाणा में विधानसभा का एक दिन का सत्र जारी है, जहां नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बहुमत हासिल करना है। विश्वास मत पेश कर दिया गया है। अब बहस होगी।विधानसभा का गणित देखते हुए इस बात की आशंका नहीं है कि भाजपा को बहुमत साबित करने में कोई परेशानी होगी। यहां पढ़िए हरियाणा की राजनीति से जुड़ा हर अपडेट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। इसके बाद सदन में मौजूद जजपा के चारों विधायको के साथ ही निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी सदन से बाहर चले गए।

जेपेपी के चार विधायक व्हिप का उल्लंघन कर सदन में पहुंचे हैं। इससे माना जा रहा है कि पार्ट में फूट पड़ गई है। जजपा विधायक ईश्वर सिंह और रामकुमार गौतम भी सदन में पहुंचे। जजपा के कुल 10 विधायकों में से चार विधायक सदन में मौजूद है।

फ्लोर टेस्ट से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर सदन की कार्यवाही से गैरहाजिर रहने को कहा है। विधानसभा में जेजेपी के 10 विधायक हैं, जिनके समर्थन से अब तक हरियाणा में सरकार चल रही थी।

Related Articles

Back to top button