4 राज्यों में 47 वारदातों का मास्टरमाइंड ताज मोहम्मद गिरफ्तार
बिलासपुर 28 अप्रैल (आरएनएस) पुलिस की 20 दिन की मशक्कत लाई रंग जब चार राज्यों में वांछित आरोपी पुलिस के हाथ लगा। ये आरोपी बैंक अफसर बनकर देता था वारदात को अंजाम। ये शातिर इतना था कि हर बार जेल से छूटते ही नया शहर, नई वारदात के लिए फुल प्रूफ योजनाएं बना लेता। बिलासपुर पुलिस ने आखिरकार उस अंतरराज्यीय चोर को दबोच लिया है जिसने पॉश अपार्टमेंट्स में दिनदहाड़े चोरी कर पुलिस की नाक में दम कर रखा था।
20 दिन की लुका-छिपी, फिर मुखबिर के जाल में फंसा
आरोपी की पहचान मेरठ के समथपुर निवासी ताज मोहम्मद के रूप में हुई है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस और ACCU की स्पेशल टीम ने 20 दिन तक दिल्ली और मेरठ में डेरा डाला। आरोपी लगातार ठिकाने और मोबाइल नंबर बदल रहा था, लेकिन 24 अप्रैल की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे घेरकर पकड़ लिया गया।
क्या था पूरा मामला?
• तारीख: 28 सितंबर 2025 को सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत अपार्टमेंट और मंगला के रियल हेवेन अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। तरीका: चोर बैंक कर्मचारियों जैसी प्रोफेशनल वेशभूषा में आए, जिससे गार्ड्स को शक तक नहीं हुआ। नुकसान: 10 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर लेकर फरार हो गए।
पुलिस की जांच: 50+ CCTV और मोबाइल टावर डंप से खुला राज
एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल टीम बनाई। टीम ने शहर के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मोबाइल टावर डंप डेटा से सुराग जुटाए। तभी ताज मोहम्मद का नाम सामने आया।
अपराध का काला चिट्ठा
ताज मोहम्मद कोई छोटा-मोटा चोर नहीं है। उस पर यूपी, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में चोरी और लूट के 47 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह गिरोह का मास्टरमाइंड है और हर बार जेल से छूटकर शहर में कई जगह नई चोरियां का बनाया निशाना। ये इतना शातिराना ढंग से चोरी करता था जो की रेकी के बाद चोरी की जगह कर बड़ी वारदात को अंजाम देता था।
अब आगे क्या?
पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ से बिलासपुर ला रही है। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम के लिए इनाम की घोषणा भी की है।फिलहाल बिलासपुर की जनता ने राहत की सांस ली है, लेकिन सवाल यही है: क्या इस बार कानून का शिकंजा इतना मजबूत होगा कि यह ‘प्रोफेशनल चोर’ दोबारा बाहर न आ पाए?




