छत्तीसगढ़

21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग:बंगाल में 9 बजे तक सबसे ज्यादा 15% वोटिंग, कूचबिहार में हिंसा; छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ब्लास्ट

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

PM मोदी ने मतदान से पहले वोट डालने की अपील की। उन्होंने हिन्दी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया।

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में हुई। यहां 15.09% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग अरुणाचल में हुई, यहां 4.95% मतदान हुआ। बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच पथराव की खबर है।

मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

Related Articles

Back to top button