छत्तीसगढ़देश दुनिया

हल्दी रस्म के दौरान दीवार ढही…6 की मौत:17 महिलाएं, JCB से हटाया गया मलबा; शादी वाले घर पर मचा कोहराम

मऊ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दूल्हे की हल्दी की रस्म के दौरान घर के बगल में बन रहे मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबने से चार महिलाओं और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

वहीं, 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें दूल्हे के रिश्तेदार भी शामिल हैं। मौके पर JCB से मलबा हटवाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल और आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डे के पास का है। यहां मदापुर समसपुर स्थित एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान की दीवार शुक्रवार की दोपहर 3 बजे अचानक ढह गई। घटना के समय दीवार के पास ही महिलाएं एक शादी कार्यक्रम की हल्दी रस्म के लिए इकट्ठा हुई थीं। यही महिलाएं हादसे की चपेट में आ गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव एवं राहत कार्य शुरू कराया गया।

Related Articles

Back to top button