Blog

कोरिया जिला अस्पताल से फरार बंदी महिला पटना से गिरफ्तार:8 साल की सौतेली बेटी की हत्या की, फिर खुद किया था सरेंडर

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में उपचार के लिए भर्ती महिला बंदी बीती रात जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने पटना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। महिला 8 साल की अपनी सौतेली बेटी को कुएं में फेंककर हत्या के आरोप में जेल बंद है। उसने स्वयं ही थाने में आत्मसमर्पण किया था, लेकिन जिला अस्पताल से फरार हो गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला जेल में हत्या के आरोप में निरूद्ध सावित्री राजवाड़े को 18 जनवरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर में दाखिल कराया गया था। सावित्री ने 10 नवंबर को अपनी सौतेली बेटी आशी (8) की कुएं में फेंककर हत्या कर दी

पहली पत्नी की मौत के बाद आशी के पिता परमेश्वर राजवाड़े ने सावित्री से दूसरी शादी की थी। पति द्वारा चरित्र पर शंका करने को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। घटना के करीब डेढ़ माह बाद सावित्री ने थाने पहुंच आत्मसमर्पण कर दिया था।

देर रात हुई फरार
सावित्री तीन माह की गर्भवती है। 18 जनवरी को अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसे रात 9 बजे जांच के दौरान अस्पताल में देखा गया था। देर रात वह अस्पताल से फरार हो गई। सुबह जेल प्रहरियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसके नहीं मिलने पर जिला अस्पताल के सीएस आशीष करन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थी।

Related Articles

Back to top button