छत्तीसगढ़

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को:2 कैबिनेट, 3 राज्य मंत्रियों को मिलेगी जगह; लोकसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों को तरजीह

योगी कैबिनेट का विस्तार रविवार सुबह 11 बजे होगा। ओमप्रकाश राजभर, भाजपा नेता दारा सिंह चौहान और रालोद के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। राज्यपाल को मंत्रियों की लिस्ट भी सौंपी गई। सूत्रों के मुताबिक, योगी मंत्रिमंडल में 5 चेहरों को जगह मिल सकती है।

दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को मिलेगी जगह
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने यह बड़ा मास्टर प्लान बनाया है। जिसके तहत भाजपा में शामिल हुए सभी सहयोगी दलों को अब संतुष्ट करने के लिए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। माना जा रहा है कि रविवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान को कैबिनेट मंत्री तो वही RLD से एक विधायक को राज्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही और चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर पिछले साल जुलाई महीने में सपा छोड़कर NDA में शामिल हुए। इसके बाद से वह मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। खुद कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की डेट और समय का ऐलान कर चुके हैं। अब 7 महीने के इंतजार के बाद गुरुवार को उन्होंने इसको लेकर नाराजगी जताई। इशारों में ही बीजेपी को अल्टीमेटम भी दे दिया।

राजभर ने कहा- अगर राजपाठ नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा था- जो बोलता हूं सीना ठोक कर बोलता हूं। जिस दिन मंत्रिमंडल विस्तार होगा उस दिन मंत्री बनूंगा। जब तक मंत्री नहीं बन जाएंगे तब तक अधिसूचना जारी नहीं होने देंगे।

Related Articles

Back to top button