छत्तीसगढ़

सूरजपुर में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या:सड़क किनारे बाइक के नीचे दबा हुआ मिला शव, खून से लथपथ हथियार जब्त

सूरजपुर जिले में गुरुवार रात झूमर पर रेलवे साइडिंग के करीब सड़क किनारे लाल कलर की बाइक के नीचे युवक का शव दबा मिला। युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही तुरंत करंजी पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या के आरोपी का पता लगाने जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक का गला कटा हुआ है। वहीं शव के पास में ही खून से लथपथ एक धारदार हथियार कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक सुकूल राम राजवाडे (48 साल) ग्राम दतिमा का निवासी है। तड़के सुबह गांव वालों ने सड़क किनारे बाइक में दबे युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

खून से लथपथ कुल्हाड़ी जब्त

करंजी पुलिस चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता ने बताया कि युवक के गले में धारदार हथियार से वार करना पाया गया है। खून से लथपथ एक कुल्हाड़ी को भी बरामद कर जब्त किया गया। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!