छत्तीसगढ़रायपुर

एशिया कप-2025 : भारत ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, टीम इंडिया बनी एशिया की शान

नई दिल्ली, 29 सितम्बर। एशिया कप-2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक विजय के साथ भारत ने न केवल क्रिकेट के मैदान में परचम लहराया है, बल्कि पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

भारतीय टीम की जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बधाई संदेश जारी करते हुए कहा –
“फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर हमारी टीम ने न केवल क्रिकेट के मैदान में इतिहास रचा है, बल्कि हर भारतीय हृदय में राष्ट्रगौरव की ज्वाला प्रज्वलित की है। यह जीत हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे और संकल्प का प्रतीक है। जब भारत मैदान में उतरता है, तो केवल खेल ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास भी साथ खड़ा होता है।”

मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि –
“भारत की विजय ही हमारी पहचान है। जय हिंद, जय भारत।”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!