सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोन्धरा में रहने वाले किसान जनक राम केवट की दीपावली काली हो गई। उसकी पत्नी की लाश फांसी पर लटकती हुई मिली। 50 वर्षीय जनक राम केवट पेशे से किसान है। उसकी 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीबाई ने नरक चतुर्दशी के दौरान पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की। खाना खाने के बाद जनक राम अपने बच्चों को लेकर ग्राम बहतरात में गम्मत देखने चला गया। घर में जनक राम की 16 साल की बेटी अपनी मां के साथ मौजूद थी। रात करीब 2:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो मां बिस्तर पर नहीं थी। मां को ढूंढते हुए वह दूसरे कमरे में गई तो बरामदे में म्यार पर लक्ष्मीबाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घर लौटने पर जनक राम को इसकी जानकारी हुई। अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का अनुमान है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। महिला ने खुदकुशी क्यों की पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Read Next
10 hours ago
सीयू के होली मिलन कार्यक्रम में मारपीट; परमिशन देकर प्रबंधन भूल जाता है जिम्मेदारी
10 hours ago
04 मार्च होली के अवसर पर – भारतीय त्योहार होली : रंग, राग और रस की अद्भुत परंपरा
2 days ago
कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च
2 days ago
होली में मुखौटा लगाकर धूमना प्रतिबंधित
2 days ago
होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद
2 days ago
राजधानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक-स्कूटी बरामद, दो गिरफ्तार
3 days ago
बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान: 65 कनेक्शनधारी पर कार्यवाही
3 days ago
उपभोक्ताओं को डिजिटल सुविधा अब व्हाट्सएप पर मिलेगा इलेक्ट्रिक बिल
3 days ago
हुक्का बार संचालक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
3 days ago
गाय पर घातक हमला, आरोपी पर मामला दर्ज
Check Also
Close

