बिलासपुर 4 अप्रैल 2026/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर और ट्रेडमैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों 3 σ लिए सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर में नर्सिंग असिस्टेंट के लिए सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर में नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा के पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तय की गई है तथा आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in Join Indian Army official website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212, 2965214 अथवा जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।कलेक्टर ने जिले के युवाओं से अग्निवीर भर्ती में बढ़-चढ़कर भाग लेने और देश सेवा के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

