छत्तीसगढ़

अजब प्रेम की गजब कहानी: फेसबुक में हुई दोस्ती फिर प्यार में बदली, 3 फीट के दूल्हे ने ढाई फीट की दुल्हन ने रचाई शादी…

कोरबा. छत्तीसगढ़ में 32 परिवारों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. इस सामूहिक विवाह में 3 फीट के दूल्हे ने ढाई फीट की दुल्हन से शादी रचाई है. हालांकि, दोनों एक-दूसरे को पहले ही जानते थे.

बता दें कि जनजातीय समाज से आने वाले विजय मरावी पाली ब्लॉक के ढर्राभाठा गांव के निवासी हैं. वे टेलरिंग से जुड़े हैं. उनका शारीरिक विकास कई कारणों से नही हो पाया और ऊंचाई 3 फीट से ज्यादा बढ़ नहीं सकी. विजय के लिए कुछ ऐसे ही जीवनसाथी की तलाश उनके परिवार के लोग कर रहे थे. यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था. संयोग से नजदीकी गांव में रहने वाली दुर्गा विजय के समाज से ही थी और उसकी ऊंचाई भी बहुत ज्यादा नहीं थी. सोशल मीडिया से दोनों जुड़े और बातचीत शुरू हुई. हाल में ही इन दोनों की मुलाकात आमने-सामने हुई, इसके बाद विवाह की बातचीत हुई और रिश्ता पक्का हो गया. कोरबा के सर्वमंगला मंदिर परिसर में नमः सामूहिक विवाह के आयोजन की जानकारी मिलने पर दोनों परिणय सूत्र में बंध गए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!