सुरेश सिंह बैस बिलासपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र की राशन दुकानों में 12 और 13 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। अभियान के पहले दिन 12 फरवरी को निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 35 तक और दूसरे दिन 13 फरवरी को वार्ड 36 से 70 तक बनाया जायेगा। सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां कार्ड बनाए जायेंगे। गौरतलब है कि शहर में रहने वाले करीब 2 लाख 14 हजार लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। कार्ड के इस्तेमाल से 5 लाख रुपए तक की इलाज सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इस अभियान में लगी है, उन्हें गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में आज 206 शिक्षको एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मोबाईल एप के माध्यम से कार्ड बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड होना आवश्यक है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग- अलग कार्ड बनाया जायेगा। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने अपील की है, कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यकम को सफल बनायें। आम जनता की सुविधा के लिए राशन दुकानों में शिविर लगाया जा रहा है।
Read Next
1 day ago
विवाह की खुशियां बदली मातम में; शादी कार्ड बांटते पिता की दुर्घटना में हुई मौत
1 day ago
रहस्यमई तरीके से गायब हुआ विश्वविद्यालयीन छात्र, परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा
1 day ago
एबीकेएमएस फाउंडेशन द्वारा कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह 19 अप्रैल को होगा
2 days ago
छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर
2 days ago
मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित
2 days ago
छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित
2 days ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ
2 days ago
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग
2 days ago
13 मार्च विश्व नींद दिवस पर विशेष- चिंतनीय रपट :भारतीयों की हो रही नींदें कम
2 days ago
पुलिस द्वारा भारी मात्रा में ड्रग और नशीले पदार्थों का किया गया नष्टीकरण
Related Articles
Check Also
Close
-
पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को3 days ago

