Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»20 मई दवा बंद से पहले सतर्क रहें मरीज, जरूरी दवाइयों का स्टॉक अभी जुटाएं
छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

20 मई दवा बंद से पहले सतर्क रहें मरीज, जरूरी दवाइयों का स्टॉक अभी जुटाएं

HD MAHANTBy HD MAHANT18/05/2026 - 11:33 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 18 मई 2026/ अगर आप डायबिटीज, बीपी, अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर या किसी गंभीर बीमारी की रोजाना दवा लेते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि 20 मई को संभावित दवा दुकान बंद के चलते जरूरत की दवाइयां मिलने में परेशानी हो सकती है। राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर देशभर में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद प्रस्तावित है। इस संगठन से देश के लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और औषधि वितरक जुड़े हुए हैं। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ ने भी बंद को लेकर कलेक्टर कार्यालय में अग्रिम सूचना का ज्ञापन सौंप दिया है। संभावित असर को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के नागरिकों से पहले से तैयारी करने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, मिर्गी, कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी नियमित दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक पहले ही खरीदकर रखें ताकि बंद के दौरान परेशानी न हो। बच्चों की दवाइयां, अस्थमा इनहेलर और अन्य जीवनरक्षक दवाइयों को भी घर में पर्याप्त मात्रा में रखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज नजदीकी अस्पताल, जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। आम लोगों को राहत देने के लिए 20 मई को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुले रखने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता बनी रहे। इसके अलावा कुछ निजी अस्पतालों में संचालित फार्मेसी और श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स इस बंद में शामिल नहीं होंगे, जहां से आपातकाल में दवाइयां प्राप्त की जा सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9340597097 भी जारी किया है, जहां किसी भी परेशानी या दवा संबंधी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने दवा विक्रेता संघ से शांतिपूर्ण और वैधानिक तरीके से बंद रखने की अपील करते हुए जनहित में जीवनरक्षक दवाइयों की आपूर्ति जारी रखने का आग्रह किया है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सही जानकारी के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने को कहा गया है। बहरहाल, छोटी सी सतर्कता और पहले से की गई तैयारी 20 मई को मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  श्रम न्यायालय द्वारा ग्रेच्युटी भुगतान आदेश की विभाग द्वारा अवहेलना: अधिकार प्राप्ति के लिए दर-दर भटकती वृद्ध महिला
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.