छत्तीसगढ़

एमपी विधानसभा को मिला नया अध्यक्ष: निर्विरोध चुने गए नरेंद्र सिंह तोमर, CM मोहन ने दी बधाई, कहा- सदन की गरिमा और गौरवान्वित होगी

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह तोमर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वें एमपी विस के 19वें अध्यक्ष बने हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी। सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुनने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह के अध्यक्ष बनने पर सदन की गरिमा और गौरवान्वित होगी।

बुधवार को सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। सर्वसम्मति से नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। सीएम मोहन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह के अध्यक्ष बनने पर सदन

पूर्व सांसद ने अपनी ही पार्टी को घेरा: उप राष्ट्रपति की मिमिक्री को बताया निंदनीय, कहा- सांसदों को जगदीप धनखड़ से माफी मांगना चाहिए

नेता प्रतिपक्ष ने दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। सिंघार ने कहा कि इतने बड़े व्यक्तित्व का विधानसभा को लाभ मिलेगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को समय देंगे, आपका आशीर्वाद बना रहेगा, ऐसी मेरी भावना है।

शिवराज बोले- तोमर एक व्यक्ति बल्कि संस्था है

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नरेंद्र सिंह तोमर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था है। अटल बिहारी बाजपेयी की तरह मप्र में अजातशत्रु हैं। तोमर साहब दोनों पक्षों का संचालन करेंगे, एक पक्ष के नहीं रहेंगे, कभी धैर्य नहीं खाएंगे। अहंकार उन्हें छू नहीं सकता है, नरेंद्र तोमर धैर्य की प्रतिमूर्ति है। सदन में वे अध्यक्ष पद की गरिमा बढाएंगे और अद्भुत संचालन करेंगे।

CM के आदेश के बाद भी खुले में बिक रहा मांस: धार्मिक स्थानों के पास संचालित हो रही दुकानें, रहवासियों ने दी चेतावनी

प्रहलाद पटेल ने कही ये बात

बीजेपी विधायक प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि इस सदन में पहली बार चुनकर आया हूं और आसंदी पर तोमर साहब को देख रहा हूं। आज 40 साल पुराना समय याद आ रहा है। 40 साल पहले मप्र को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए हम सबने साथ में काम शुरू किया था।

की गरिमा और भी गौरवान्वित होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!