छत्तीसगढ़बिलासपुर

ऑपरेशन प्रहार पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ा

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी 2.60 लाख से अधिक की रकम लेकर गायब हो गया। भारत फाइनेंस कोटा के हीरालाल साहू ने 4 अप्रैल 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ब्रांच का कर्मचारी रूपेश चंद्रा बैंक के 14 क्लाइंट के करीब 2 लाख 60 हजार 723 रुपए लोन और फाइनेंस की रकम धोखाधड़ी कर लेकर भाग गया है। पुलिस तब से आरोपी रूपेश चंद्रा की तलाश कर रही थी। इधर ऑपरेशन प्रहार के तहत धोखाधड़ी के मामलों में कार्यवाही के निर्देश के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी रूपेश उर्फ पंकज चंद्रा लोरमी बस स्टैंड के आसपास है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने घेरेबंदी कर पंकज को पकड़ा, जिसने बताया कि वह ग्रामीण और अशिक्षित महिलाओं का फायदा उठाकर उनका अंगूठा लगवाकर उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए लाखों रुपए लेकर भाग गया था। उसने महिलाओं से पैसे तो लिए थे लेकिन कंपनी में जमा नहीं कराया था। पुलिस ने इस धोखेबाज को गिरफ्तार कर लिया है।तो वहीं लूट के पुराने मामले में फरार आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीण के साथ नेवरा में विक्रांत ठाकुर, जंगेजी यादव रकबर खान आदि ने मारपीट कर उसकी जेब में मौजूद 8200 लूट लिए थे, घटना के बाद से आरोपी फरार थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने राघवेंद्र सिंह उर्फ रकबर को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!