छत्तीसगढ़रायपुर

कबीर स्मृति महोत्सव में युवा उद्योगपति घनश्याम अग्रवाल विशिष्ट अतिथि, अंतरराष्ट्रीय संत गुरुभूषण साहेब के हाथों प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर/तिल्दा-नेवरा 10 जनवरी 2026(आरएनएस) नगर के युवा उद्योगपति एवं गौशाला संरक्षक घनश्याम अग्रवाल को सद्गुरु कबीर विश्व शांति मिशन एवं छत्तीसगढ़ संत संगठन द्वारा आयोजित सद्गुरु कबीर स्मृति महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर कबीर पंथ के अंतरराष्ट्रीय संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु गुरुभूषण साहेब (गुजरात) ने श्री अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

संत गुरुभूषण साहेब ने श्री अग्रवाल की गौसेवा, धर्म प्रेम, समाज सेवा एवं उदार व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सेवा कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव दास जी साहू तथा तिल्दा-नेवरा तहसील अध्यक्ष मोहन दास साहू को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष तिल्दा-नेवरा में आयोजित परम पूज्य संत प्रदीप मिश्रा (सीहोर) के भव्य कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल ही थे। वर्तमान महोत्सव में गुजरात के कबीर मठ नाडिया, दूधाधारी मठ रायपुर, पटेश्वर धाम जामडी पाट सहित देश के अनेक प्रसिद्ध संत-महात्माओं ने श्री अग्रवाल द्वारा गौमाता की सेवा, धर्म प्रचार एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया और संत सेवा में सदैव अग्रणी रहने का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!