छत्तीसगढ़रायपुर

कमिश्नरेट रायपुर में दिखी ‘विजिबल पुलिसिंग’ की ताक़त, मध्य जोन में पैदल पेट्रोलिंग से असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप

रायपुर 25 जनवरी 2026/पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत रायपुर पुलिस के मध्य जोन में शनिवार को जोरदार विजिबल पुलिसिंग अभियान चलाया गया। पैदल पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ,इस विशेष अभियान का नेतृत्व डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने किया। उनके साथ एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा, एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू सहित तेलीबांधा, सिविल लाइन और कोतवाली थानों के थाना प्रभारी तथा करीब 20 अधिकारी-जवान मैदान में उतरे,पैदल पेट्रोलिंग जयस्तंभ चौक से शुरू होकर मालवीय रोड, एवरग्रीन चौक, बैजनाथपारा, सदर बाजार, तात्यापारा, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक, चांदनी चौक और कालीबाड़ी चौक होते हुए पुनः कोतवाली थाना क्षेत्र में समाप्त हुई,अभियान के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को यातायात बाधित न करने की सख्त समझाइश दी गई। अड्डेबाजी करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की गई।

बिना नंबर प्लेट वाहनों को जब्त कर थाने भेजा गया, वहीं शराब भट्टियों के आसपास चेकिंग कर चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई,इसके अलावा दुकानों के बाहर अव्यवस्थित रूप से रखा गया सामान हटवाकर व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। मध्य जोन में लगातार ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!