छत्तीसगढ़रायपुर

चंद घंटों में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, विकास विश्वकर्मा गिरफ्तार

रायपुर। रावांभाठा खदान तालाब मैदान के पास हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को रायपुर पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सागर उर्फ ठाकुर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने विकास विश्वकर्मा नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

1 मई 2025 को खमतराई थाना क्षेत्र में कृष्णा वर्मा नामक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तालाब मैदान के पास एक युवक खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और एफएसएल टीम को सूचना दी गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मृतक का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हुई।

प्रारंभिक जांच में यह मामला अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या का प्रतीत हुआ, जिस पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 387/25 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मृतक व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रावाभांठा निवासी विकास विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि 30 अप्रैल की रात उसने पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद में सागर पर चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान विकास विश्वकर्मा पिता अमर विश्वकर्मा (उम्र 20 वर्ष) निवासी सरदा देवरी, थाना बेरला, जिला बेमेतरा, हाल निवास साहू का मकान, रावाभांठा, रायपुर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय,उप निरीक्षक ,सतीश पुरिया,प्रधान आरक्षक,कुलदीप द्विवेदी आरक्षक,अविनाश देवांगन,संदीप सिंह,हिमांशु राठौर उप निरीक्षक,प्रहलाद राठौर (थाना खमतराई)सहायक उप निरीक्षक,रमेश यादव,आरक्षक सुमित वर्मा,सुहैल अहमद,नरेन्द्र वर्मा,सनथ जायसवाल,थानेश्वर वर्मासहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

रायपुर पुलिस की तत्परता और टीम वर्क से एक जघन्य हत्या का राज जल्द ही खुल गया, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!