छत्तीसगढ़

झगड़े और मां की डांट से घर छोड़कर भाग रही थी किशोरी, पुलिस ने चंद घंटो में ढूंढ निकाला

रायगढ़। थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा गुम बालिका के रिपोर्ट पर सक्रियता दिखाते हुए चंद घंटों में बालिका को ढूंढ निकाले और परिजनों के सुपुर्द किया गया है। जानकारी के मुताबिक कल 13 जनवरी के शाम थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करने बालिका के परिजन थाना आए । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बालिका के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की 06 जनवरी को पास के गांव में रहने वाली उसके सहेली के घर जा रही हूं कह कर निकली थी जिससे मोबाइल पर बातचीत होती थी । पिछले दो दिनों से लड़की का मोबाइल स्विच ऑफ है और उसकी सहेलियों के पास पता किये, लड़की वहां नहीं है।

बालिका के परिजन बालिका को लेकर काफी परेशान थे कि बालिका पहले कभी इस प्रकार मोबाइल बंद नहीं की थी । घबराए परिजनों को थाना प्रभारी द्वारा शीघ्र बालिका को तलाश करने का आश्वासन देकर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल साइबर सेल से बालिका के पिछले कॉल डिटेल निकलवाये और छानबीन किए । थाना प्रभारी द्वारा बालिका के संपर्क में आई उसकी सहेलियों से मोबाइल पर पूछताछ किये और बालिका के सहेलियों के घर पतासाजी के लिये अपने स्टाफ को रवाना किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!