छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार मां ने कलेक्टर से लगाई गुहार

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर ।अटल आवास मंगला निवासी सिंगल मदर ने आज कलेक्टर कार्यालय में बताया कि पहले तो दोनों नाबालिग बेटियों के साथ अपराधी ने गंदा काम किया। अब अपराधी के परिवार वालों ने जीना मुश्किल कर दिया है। जान बचाने की गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय आयी हूं। दोनों बच्चियों की मां ने बताया पति की मौत हो चुकी है। वह बच्चों का पालन पोषण के लिए काम धाम पर सुबह घर निकलती और देर शाम लौटती है। रेपिस्ट आरोपी के परिवार वालों ने जीना मुश्किल कर दिया है। आरोप वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी के परिवार ने जान से मारने की धमकी दी है।

सिंगल मदर ने बताया दर्द

अटल आवास निवासी दो नाबालिग बच्चियों की मां ने बताया कि वह विधवा है। पति की मौत हो चुकी है। बच्चियों की भूख शांत करने दिन भर एक दुकान में काम करती है। शाम को घर लौटती है। बच्चियों की सुरक्षा के लिए दिन में कुछ समय के लिए उसका भाई आता है। बावजूद इसके उसकी दोनो बच्चियों के साथ पड़ोसी प्रिंस चौबे ने अनाचार किया। और अब आरोपियों की धमकी के बाद भाई भी घर से भाग गया है।कलेक्टर कार्यालय गुहार लगाने पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी दो बच्चियां हैं। एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 5 साल है। हम अटल आवास शिक्षक कालोनी में रहते हैं। पति के गुजर जाने के बाद एक दुकान में काम करती है। सुबह 9 बजे जाती है और रात 9 बजे घर लौटती है।

11 फरवरी को किया अनाचार

पीडिता ने बताया कि 11 फरवरी को दुकान मालिक और स्टाप के साथ पिकनिक मनाने भनवारटंक गयी थी। इस दौरान दोनो बच्चियां अपने मामा के साथ घर पर थीं। पिकनिक मनाने के बाद रात्रि 12 बजे घर लौटी। सुबह 12 फरवरी को भाई रोजी मजदूरी पर वह भी काम करने दुकान आ गयी। इसी दौरान उसकी दोस्त ने एक वीडियो भेजा। वीडियो देखने के बाद होश उड़ गये। रात्रि करीब 12 बजे घर आयी। पूछताछ करने पर दोनो बच्चियों ने बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब 6-7 बजे मामा सब्जी लेने गये थे।

दोनों बच्चियों का दैहिक शोषण

इसी दौरान पडोसी प्रिंस चौबे हसिया छोड़ने घर आया। उसने अपना कपड़ा उतारा और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी प्रिंस ने बड़ी बच्ची के साथ अनाचार किया। फिर छोटी बेटी का भी यौन शोषण किया। बच्चियों ने बताया कि उसे बहुत दर्द हो रहा है। प्रिंस ने मामा को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। सिंगल मदर ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी सीखचों के पीछे है।

आरोपी के परिवार की धमकी

पीड़ित बच्चियों की मां ने बताया कि अब आरोपी का परिवार लगातार दबाव बना रहा है कि प्रकरण को वापस ले ले । ऐसा नहीं किया तो बच्चियों को जान से मार देंगे। इतना ही नहीं आरोपी की बहन ने एक दिन उसके भाई के सामने कपड़ा फाड़कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। घटना के बाद भाई भी घर से भाग गया है। अब आरोपी का पिता मां और बहन लगातार दबाव बनाकर प्रकरण वापस लेने को कह रहे है।

पीड़िता महिला परेशान है..

यदि घर छोड़कर काम करने जाती है तो उसके बच्चों के साथ बुरा हो सकता है।सिंगल मदर ने बताया कि आज कलेक्टर कार्यालय गुहार लगाने आयी है। आरोपी का परिवार घर के बगल में रहता है। हमेशा दबाव बनाता है। हमारी मांग है कि आरोपी परिवार को कालोनी से दूर कहीं दूसरी जगह भेजा जाए। ताकी उसकी बच्चियों की जान सुरक्षित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!