छत्तीसगढ़रायपुर

पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर जेसीआई रायपुर संस्कार ने 40 शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 14 फरवरी 2026 /वर्ष 2019 में हुए Pulwama attack की सातवीं बरसी पर राजधानी रायपुर में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। JCI Raipur Sanskar द्वारा जेसीआई चौक, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 40 जवानों को नमन किया गया, श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। दो मिनट का मौन रखकर अमर बलिदानियों की स्मृति को नमन किया गया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और सम्मान के भाव से ओतप्रोत रहा,अध्याय अध्यक्ष जेसी बरखा अंदानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलवामा के वीर शहीदों का त्याग और साहस सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। सचिव जेसी अंकित दास मानिकपुरी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं,कार्यक्रम में जेसी विक्रम दीप, जेसी सूरज हेड़ाऊ, जेसी ललित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांत, गरिमामय और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button