छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप में चाकूबाजी, पुलिस ने आरोपियों को निकाला जुलूस

रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके में रविवार रात को कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। पेट्रोल भराने के दौरान कर्मचारी से विवाद के बाद पहले उसके सीने पर लात मारी फिर चाकू से भी हमला कर दिया। घटना लालपुर पेट्रोल पंप की है। पुलिस ने मामलें में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने बीच सड़क पर तीनों चाक़ूबाजों का जुलुस भी निकाला है।जानकारी के मुताबिक, रात में 3 युवक एक बाइक में पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक की कर्मचारी प्रशांत मिश्रा से बहस हो गई। इसके बाद बाकी साथी भी उस पर टूट पड़े। इस दौरान एक युवक ने फायर सेफ्टी के लिए वहां रखे यंत्र को भी उठाने की कोशिश की। विवाद बढ़ा तो पेट्रोल पंप के कुछ और कर्मचारी भी वहां पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश करने लगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!