बिलासपुर 18 मार्च 2026/शहर के जरहाभाठा स्थित मिनीमाता नगर में पंप जल जाने के कारण एक दिन पानी की सप्लाई बाधित हो गई, जिससे वार्डवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। अचानक सप्लाई बंद होने से लोग बहुंत परेशान हो गए हालांकि नगर निगम ने स्थिति संभालते हुए टैंकर भेजकर पानी की व्यवस्था कर दी, जिससे निस्तारी के लिए लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मिनीमाता नगर में लगे मोटर पंप के चालू नहीं हो पाने के कारण नियमित जल आपूर्ति नहीं हो सकी। सुबह से ही पानी नहीं आने पर वार्ड के लोगों ने नगर निगम को सूचना दी, जिसके बाद निगम की ओर से तत्काल टैंकर भेजा गया। टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और पहले पानी लेने की होड़ मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी मार्च महीने में ही इस तरह की स्थिति बन रही है तो अप्रैल और मई की गर्मी में जल संकट और गहरा सकता है। पिछले कुछ दिनों में टैंकर से पानी सप्लाई होने की घटनाओं ने भीषण गर्मी में पानी की किल्लत की आशंका बढ़ा दी है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि पंप में आई खराबी को ठीक कर दिया गया है और फिलहाल शहर में पानी की कोई बड़ी समस्या नहीं है।अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर टैंकर के माध्यम से भी पानी की व्यवस्था की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




