छत्तीसगढ़

प्रगति भवन सिविक सेंटर में तराना म्यूजिकल ग्रुप का शानदार कार्यक्रम

भिलाई सिविक सेंटर स्थित ओए बिल्डिंग के प्रगति भवन में 7 दिसंबर को तराना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आर.डी. बर्मन के लोकप्रिय गीतों पर आधारित भव्य लाइव म्यूजिकल शो का आयोजन किया गया। खचाखच भरे हॉल में हुए इस कार्यक्रम में सभी गायकों ने अपनी सुमधुर आवाज़ और बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बंछोर उपस्थित रहे। साथ ही  प्रनोती गजभिये, जो महिला उद्यमी एवं समाजसेविका हैं, और सुनीता मलिक, जो शिक्षिका, गायिका और योग प्रशिक्षक हैं, विशेष रूप से मौजूद रहीं और कार्यक्रम का आनंद लिया।

मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में रेखा ब्राम्हणे,गीता सोनी,शोभा बोरीकर,सरिता सिंह,नमिता वर्मा,सीमा साहू,अल्का शर्मा,अपूर्वा चौधरी,आई.डी. चंद्राकर, गिरीश चतुर्वेदी,आवेश सहारे,डॉ. सिद्धार्थ पिम्पलकर,तापस चक्रवर्ती,संदीप वाघमारे,अनिता जामुलकर,आशा वरवड़े, भूपेंद्र हरमुख,मंजीता भारद्वाज तथा मेंटर प्रनोती गजभिये शामिल रहे।

सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरा माहौल संगीत और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम को दर्शकों ने बेहद सराहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!