देश दुनिया

बेटे की शादी वाले दिन पिता ने उसकी हत्या की:चेहरे और छाती पर चाकू से 15 वार किए; पार्क में फेंका शव

साउथ दिल्ली में एक पिता ने अपने 29 साल के बेटे को उसकी शादी वाले दिन मार डाला। आरोपी ने अपने बेटे के चेहरे और छाती पर चाकू से 15 वार किए। घटना देवली एक्सटेंशन में मृतक के घर पर हुई। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का नाम गौरव सिंघल था, वह फिट बॉक्स जिम का मालिक था। पुलिस ने बताया कि गौरव रोज अपने पिता रंगालाल की बेइज्जती करता था, इसलिए गुस्से में उन्होंने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को पिता को गिरफ्तार कर लिया।

शादी से चंद घंटे पहले मर्डर किया, बॉडी पार्क में फेंकी
हादसे वाले दिन ही गौरव की शादी होनी थी। ये अरेंज मैरिज थी। गौरव के रिश्तेदार और मेहमान उसकी बारात की तैयारी कर रहे थे। सभी लोग तेज म्यूजिक पर डांस कर रहे थे, लेकिन गौरव इन तैयारियों के बीच दिखाई नहीं दे रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!