छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव के विकसित भारत संकल्प यात्रा में रहा उत्सव का वातावरण

 

सारंगढ़ बिलाईगढ 1 जनवरी 2024/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन जिले के नगर पंचायत भटगांव में पहुंचा। यात्रा के आगमन पर शहर में उत्सव का वातावरण रहा। अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।

स्कूली बच्चों ने धरती माता पर केंद्रित बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में भटगांव के प्रचलित करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल के बच्चियों के द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गईं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के तहत् हितग्राहियों ने योजनाओं के माध्यम से हुए उनके जीवन परिवर्तन की अपनी कहानी को आम ग्रामीणों के साथ साझा किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों नगर पंचायतों में आयोजन किया जा रहा है। उपस्थित सभी लोगों द्वारा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीण शिविर में पहुंचकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी दिए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा भटगांव के अतिथियों में सुभाष जालान, डॉ दिनेश जांगड़े, मनोज जायसवाल, सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र साहू एवम करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल भटगांव के उप प्रधानाचार्य रमेश विभार, शिक्षक देवानंद साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button