छत्तीसगढ़

मदद के बहाने उतरवाए गहने, असली नोट के नीचे कागज की रद्दी लगाकर बताई गड्डी, पोटली खोलते ही खुली कहानी

शहर में महिला ठग घूम रही हैं, इनके टारगेट पर महिलाएं ही हैं। इसलिए अगर आपकी दादी, मां, पत्नी, बहन या घर की कोई अन्य महिला घर के बाहर अकेले जाती हैं, खासकर जिनकी उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच है या इससे अधिक है तो सावधान हो जाएं। आपके घर की महिला पर इन महिला ठगों की निगाह हो सकती है। इसलिए सावधान हो जाएं…कहीं आपके घर की कोई महिला इन महिला ठगों का शिकार न बन जाए।

हाल ही में दो वरदात ऐसी हो चुकी हैं, पहली मुरार और दूसरी जनकगंज इलाके में। जनकगंज इलाके में महाशिवरात्रि पर बाजार गई 51 वर्षीय रीना पत्नी हेमंत सक्सेना के साथ तीन महिला ठगों ने जालसाजी की, मदद के बहाने गहने उतरवाए, असली 500 रुपये के नोट के नीचे कागज की रद्द की कतरन असली नोट नुमा आकार में काटकर बाकायदा गड्डी बनाई और इसे थमाकर रफ्फूचक्कर हो गईं।महिला ठगों ने इसी तरह मुरार में भी एक महिला के साथ इसी तरह ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल महिला ठगों ने दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है, लेकिन महिला ठगों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। महिला से सोने की चार चूड़ियां, 1 मंगलसूत्र, 3 अंगूठियां उतरवा ले गई।

Related Articles

Back to top button