छत्तीसगढ़बिलासपुर

मस्तूरी गोलीकांड में नया धमाका! कांग्रेस नेता अकबर खान समेत दो और गिरफ्तार — बढ़ सकता है ‘राजनीतिक बारूद’ का तापमान 

 बिलासपुर। मस्तूरी गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए षड्यंत्र में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कांग्रेस नेता अकबर खान और देवेश सुमन उर्फ निक्कू शामिल हैं। दोनों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण में कुछ और बड़े राजनीतिक नाम भी सामने आ सकते हैं।

घटना का पृष्ठभूमि:28 अक्टूबर की शाम मस्तूरी थाना क्षेत्र के तिवारी होटल के बाहर कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, चंद्रभान सिंह और राजू सिंह बैठे थे। तभी दो बाइक में सवार चार नकाबपोश हमलावरों ने पहुंचकर नीतेश सिंह पर अंधाधुंध 12 से 14 राउंड गोलियां बरसा दीं।

अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया, लेकिन नीतेश सिंह ने भी हिम्मत दिखाते हुए काउंटर फायरिंग शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। गोलीबारी में चंद्रभान सिंह और राजू सिंह घायल हुए, जिन्हें तत्काल अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई:घटना के बाद पुलिस ने इलाके में चारों तरफ नाकेबंदी की और कुछ ही घंटों में इस केस के मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत सहित 6 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। अब दो और की गिरफ्तारी के साथ पुलिस की पकड़ और मजबूत हो गई है।

राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का एंगल:पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा मामला राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है। मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत खुद कांग्रेस का नेता रहा है, जिसे पार्टी से निष्कासित किया जा चुका था। पुलिस ने अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें एक फुटेज में हमलावरों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।

अब सबकी नज़र इस पर:अकबर खान की गिरफ्तारी के बाद यह मामला अब सीधे राजनीतिक हलकों में भूचाल मचा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नेताओं पर भी गाज गिर सकती है।

 अब सवाल यह है कि क्या मस्तूरी गोलीकांड सिर्फ वर्चस्व की लड़ाई है या इसके पीछे छिपा है कोई और बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र?

Related Articles

Back to top button