छत्तीसगढ़बिलासपुर

मालगाड़ी के सामने कूद कर महिला और बच्ची की मौत

 

सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। देर शाम कलमीटार और घुटकू स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला ने अपनी छोटी बच्ची के साथ मालगाड़ी के नीचे कूदकर जान दे दी। इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब एक मालगाड़ी वहां से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने बच्ची के साथ ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान महिला के दोनों पैर कट गए। मौके पर रेलवे कर्मचारियों ने घायल महिला और बच्ची को ट्रेन के माध्यम से उसलापुर स्टेशन तक पहुंचाया। उसलापुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक महिला और मृत बच्ची मदद के लिए तड़पती रहीं, लेकिन तत्काल कोई सहायता नहीं पहुंची। रात 8 बजे 112 की टीम वहां पहुंची और दोनों को सिम्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला और बच्ची की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों के शव सिम्स अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!