रायगढ़। बीते शनिवार 13 जनवरी की रात कोतवाली पुलिस के हाथ केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पर दो शातिर बदमाश हाथ आए हैं जिनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और 4 किलो 625 ग्राम गांजा बरामद हुआ है । दोनों आरोपी मजदूरी के काम के आड़ में गांजा तस्करी में संलिप्त थे ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गांजा और कबाड़ पर प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा मुखबीरों को सक्रिय कर सूचना देने लगाया गया है, जिनसे प्राप्त सूचनाओं पर कोतवाली पुलिस लगातार अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में 13.01.2024 को निरीक्षक शनिप रात्रे मुखबिर से सूचना मिली कि तुरीपारा दर्राडीपा में रहने वाला ओमप्रकाश जांगड़े और उसके साथी गोविंद भट्ट की गतिविधियां संदिग्ध है, मुखबिर ने दोनों पर गांजा तस्करी का संदेह व्यक्त किया गया । थाना प्रभारी कोतवाली ने दोनों संदेहियों पर निगाह रखने अपने स्टाफ लगा रखे थे, शाम करीब 06:00 बजे दोनों संदेहियों को दो प्लास्टिक बोरी में संदिग्ध वस्तुओं के साथ केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पर देखे जाने की सूचना मिली । तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम तैयार किया । थाना प्रभारी द्वारा टीम में शामिल स्टाफ को रेड कार्यवाही के संबंध में ब्रीफ किये । शाम करीब 06.00 बजे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के सभी एंट्रेंस मार्ग पर घेराबंदी कर एकाएक अंदर रेड कार्यवाही किया गया जहां मुखबीर के बताये दो संदेही युवक ओमप्रकाश जांगड़े उर्फ अन्नु और गोविंद भट्ट को पकड़ा गया । पुलिस टीम द्वारा संदेहियों को एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही के बारे में जानकारी देकर उन्हें पूरे स्टाफ की तलाशी दी गई और फिर गवाहों के समक्ष दोनों संदेहियों और उनके पास रखे प्लास्टिक बोरी को चेक किया गया । संदेही ओम प्रकाश जांगड़े के पास रखे प्लास्टिक बोरी अंदर तीन पन्नी पैकेट मादक पदार्थ, एक पिस्टल और संदेही गोविंद भट्ट के पास एक रखे प्लास्टिक बोरी में दो पन्नी पैकेट में मादक पदार्थ एवं दो जिंदा कारतूस मिला, मादक पदार्थ की पहचान गांजे के रूप में हुई । दोनों आरोपियों को तत्काल सुरक्षा घेरे में लेकर थाना कोतवाली लाया गया । आरोपियों से जप्त मादक पदार्थ गांजा का तौल करने पर कुल 4 किलो 625 ग्राम गांजा कीमती 70000 रुपए तथा एक स्टील बॉडी पिस्टल और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ । आरोपियों पर थाना कोतवाली में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराओं पर कार्यवाही किया गया है ।
Read Next
2 days ago
उद्योगों की सुरक्षा पर सख्ती: उरला में पुलिस-उद्यमी आमने-सामने, CCTV से लेकर मजदूर सत्यापन तक दिए सख्त निर्देश
2 days ago
कमिश्नरी व्यवस्था में न्यायालयीन सख़्ती की दमदार शुरुआत
2 days ago
छत्तीसगढ़ के मीडिया दल ने सिक्किम के राज्यपाल से मुलाकात की
2 days ago
पंडरी में हथियारबंद बदमाश धराया: पिस्टल और मैग्जीन के साथ नंदू शर्मा गिरफ्तार
2 days ago
58 लाख की वर्क-फ्रॉम-होम ठगी ध्वस्त,राजस्थान से दबोचे गए दो मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार
3 days ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बेटी तनु जायसवाल ने मेघालय में लहराया परचम, ऑल इंडिया के लिए केरल रवाना होगी हैंडबॉल टीम
4 days ago
खपरी बायपास पर भीषण सड़क हादसा: 201 कोबरा बटालियन के चार जवान शहीद, एक गंभीर
4 days ago
पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर जेसीआई रायपुर संस्कार ने 40 शहीदों को दी श्रद्धांजलि
5 days ago
रायपुर में नारी शक्ति महिला मोर्चा को नई कमान, इशिता शिरके बनीं अध्यक्ष
5 days ago
सनातन हिन्दू वाहिनी में नई जिम्मेदारी: अभिनव गुप्ता बने ग्रामीण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, पदभार ग्रहण करते ही किया वृक्षारोपण
Related Articles
Check Also
Close


