Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, July 4
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रिकेट सट्टेबाजी के लिए म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रिकेट सट्टेबाजी के लिए म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

HD MAHANTBy HD MAHANT26/04/2025 - 6:52 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

 

रायपुर, 25 अप्रैल 2025।रायपुर पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी के पैसों के अवैध लेन-देन के लिए म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल्ला मेमन, फैय्याज अहमद, सुमित खटवानी, संजय जोतवानी और अविनाश वाधवा शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 4,05,000 रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6,30,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दूसरे व्यक्तियों के नाम पर बैंक खाते और मोबाइल सिम खुलवाकर अपने कब्जे में रखते थे और उनका उपयोग करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन के लिए करते थे। अब तक की जांच में 150 से अधिक बैंक खातों के दुरुपयोग का खुलासा हुआ है। आरोपियों के नेटवर्क के तार महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा और दिल्ली से भी जुड़े पाए गए हैं।

यह कार्रवाई प्रार्थी गौरांग कुमार वल्थरे की शिकायत पर की गई, जिसने बताया कि आरोपी अब्दुल्ला मेमन ने उसे और उसके भाई से धोखे से बैंक खाते और सिम कार्ड खुलवाए और फिर उनका गलत इस्तेमाल किया। जांच में पता चला कि एक ही खाते में दो करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन किया गया है। अन्य खातों की भी विस्तृत जांच जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों — डॉ. लाल उमेद सिंह (पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक), श्री कीर्तन राठौर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), श्री संदीप मित्तल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम) तथा श्री अजय कुमार (नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन) के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

See also  होली से पहले किसानों के खातों में पहुंचेगी 10 हजार करोड़ की अंतर राशि, साय कैबिनेट का बड़ा फैसला

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 231/25 धारा 318(4), 111 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अब्दुल्ला मेमन (21 वर्ष) — निवासी मोतीनगर मस्जिद के पीछे, टिकरापारा, रायपुर।
  2. फैय्याज अहमद (39 वर्ष) — निवासी चौरसिया कॉलोनी मस्जिद के पास, टिकरापारा, रायपुर।
  3. सुमित खटवानी (34 वर्ष) — निवासी कर्षन हेरीटेज, मोवा, थाना पंडरी, रायपुर।
  4. संजय जोतवानी (30 वर्ष) — निवासी दिव्या कॉलोनी, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर।
  5. अविनाश वाधवा (34 वर्ष) — निवासी वार्ड नंबर 13, तिल्दा नेवरा, रायपुर जिला। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्रिकेट सट्टेबाजी के गोरखधंधे को बड़ा झटका लगा है।

 

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

इतिहास की धरोहर को मिल रहा नया जीवन : संवर रहा

30/06/2026 - 9:20 AM

पिछले दिनों से लापता बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में मिला; हत्या की आशंका

30/06/2026 - 9:13 AM

Comments are closed.

पोस्ट

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल: दो पुलिस अधिकारियों की विदाई में भावुक हुआ पूरा आईजी कार्यालय

30/06/2026 - 10:58 PM

सरसीवा में 1 जुलाई को होगा मानव अंग देहदान प्रोत्साहन जागरूकता अभियान

30/06/2026 - 9:17 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.