रायपुर 28 फरवरी 2026/ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव के रायपुर आगमन पर राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना विमानतल) में गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने उपमुख्यमंत्री का पारंपरिक दुपट्टा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। विमानतल परिसर में इस दौरान राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत के इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे, कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, विधायक पुरंदर मिश्रा, किशोर महानंद, आकाश विंग, पिरतेश गांधी और संजु सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने उपमुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।
माना विमानतल पर भाजपा नेताओं की सशक्त उपस्थिति ने इस आगमन को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम बना दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वागत किया और पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। उपमुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्रीय राजनीतिक समन्वय और आगामी रणनीतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

