सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से बिलासपुर लोकसभा में प्रत्याशी चयन की पहली प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश से पर्यवेक्ष बन कर आए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा राय के समक्ष लोकसभा के दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। प्रदेश से जारी गाइड लाइन के अनुसार राष्ट्रीय पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठों के संयोजक सह संयोजक भाजपा जिलाध्यक्ष महामंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष उपाध्यक्ष नगर निगम नेता प्रतिपक्ष को रायशुमारी अथवा अपना पक्ष रखने आमंत्रित किया गया था। प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने वन टू वन बातचीत कर सभी दावेदारों और पक्षकारों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस बार की होने वाली लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ता जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्थ हैं। अतः बिलासपुर लोकसभा से दावेदारों की सूची लम्बी होते जा रही है । अपेक्षित श्रेणी के अलावे भी बहुत से कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश करने कार्यालय पहुंचे हुए थे। पार्टी पर्यवेक्षकों ने उन्हें भी अपनी बात रखने का अवसर दिया। लगभग तीन घंटे से भी अधिक समय से चली इस प्रक्रिया में पचास से भी अधिक दावेदारों ने पार्टी फोरम में अपना दावा प्रस्तुत किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला महामंत्री मोहित जायसवाल घनश्याम कौशिक मुंगेली जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक जीपीएम जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारीगण एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read Next
4 days ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित
4 days ago
कलेक्टर धर्मेश साहू ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
4 days ago
सड़क और ट्रांसफार्मर के पास होलिका दहन नहीं करें: कलेक्टर धर्मेश साहू
5 days ago
बिजली मंडल की घोर लापरवाही! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
6 days ago
अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे ने किया बारहवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण
6 days ago
शिविर में यूडीआईडी कार्ड के लिए 155 दिव्यांग हुए चिन्हित
6 days ago
सांसद कमलेश जांगड़े के सांसद निधि से 96 दिव्यांग व वृद्धजनों को मिला सहायक उपकरण
6 days ago
नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद शपथ कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
7 days ago
महिला सशक्तिकरण के लिए भटगांव न्यायालय में जागरूकता शिविर का आयोजन
7 days ago
भटगांव न्यायालय में विधिक सेवा व लोक अदालत पर जागरूकता शिविर आयोजित
Related Articles
Check Also
Close
-
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू2 weeks ago