Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 18
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»संस्कृति एवं साहित्य शोध साहित्य अधिवेशन में सुरेश सिंह बैस हिंदी साहित्य रत्न से विभूषित हुए
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

संस्कृति एवं साहित्य शोध साहित्य अधिवेशन में सुरेश सिंह बैस हिंदी साहित्य रत्न से विभूषित हुए

HD MAHANTBy HD MAHANT11/02/2026 - 8:12 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 11 फरवरी 2026/बिलासपुर।मध्य प्रदेश के बालाघाट में आयोजित ‘सृजन महोत्सव 2026-स्पंदन’ में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ ने अपनी लेखनी और प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित इस चतुर्थ राष्ट्रीय साहित्यकार अधिवेशन में उन्हें ‘हिंदी साहित्य रत्न’ उपाधि से विभूषित किया गया।

“मैं हवंव बिलासा अरपा के बेटा” से गूंजा सदन

अधिवेशन के दौरान आयोजित ‘कवि समागम’ में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल सुरेश सिंह बैस ने अपनी प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी रचना “मैं बिलासा अरपा के बेटा हवंव बिलसपुरिहा” का सुमधुर वाचन किया। छत्तीसगढ़ी माटी की सुगंध से सराबोर इस काव्य पाठ को वहां उपस्थित देशभर के विद्वानों और दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर आयोजित विमर्श विषय भारतीय ज्ञान परम्परा और विश्वबोध पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त कृति अलंकरण अंतर्गत-कविता संग्रह एक नई सुबह का सूरज ,कवि गोविंद पाल भिलाई को स्व श्री भगवंत राव आड़े स्मृति काव्य कुमुदिनी अलंकरण, गोपाल देव नीरद के ग़ज़ल संग्रह – शतरंज के घोड़े को स्व चित्रसेन राणा जी स्मृति सफ़ीर- ए- ग़ज़ल अलंकरण, डॉ प्रदीप कुमार शर्मा रायपुर छ ग के बाल कहानी संग्रह संस्कारों की पाठ शाला ,डॉ. नीरज श्रीवास्तव अनूपपुर के प्रबन्ध काव्य -नर्मदा के मेघ को, स्व रामप्रसाद कसार ‘विशारद” स्मृति कबीर गौरव अलंकरण, अभिधा शर्मा भिलाई के उपन्यास ‘कैनवास पर बिखरे यादों के रंग” को स्व रुकमन बाई राणा स्मृति उपन्यास गौरव अलंकरण, प्रदान किया गया। स्व स्नेहलता जैन स्मृति “काव्य महारथी सम्मान-2026 भोपाल से पधारे डॉ शरद मिश्र को, तथा स्व श्रीमती फूलचंद भारती एवम रामवती जी भारती स्मृति साहित्य शिरोमणि सम्मान जबलपुर से पधारे डॉ कौशल दुबे जी को प्रदान किया गया। समिति द्वारा आयोजित पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु कलम वीर सम्मान- 2026 – बालाघाट के वरिष्ठ पत्रकार सोहन वैद्य, अरविंद अग्निहोत्री को एवम श्रेष्ठ पत्रकारिता हेतु सुनील कोरे को प्रदान किया गया। साहित्य, शिक्षा एवम समाज सेवा के क्षेत्र में 25 वर्षों से विशेष योगदान हेतु- “आजीवन उपलब्धि सम्माम” लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026, समिति के संस्थापक एवम महा सचिव अशोक सिहांसने “असीम” को साहित्य एवम समाज सेवा में विशिष्ठ सेवाओं हेतु प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, एवम मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थलों से पधारे साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।साहित्यकार अधिवेशन के चतुर्थ व अंतिम सत्र में शाम 4.00 बजे से कवि समागम अंतर्गत राज्यों से पधारे एवं जिले के कवियों द्वारा सरस कविता पाठ किया गया। इस सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर से पधारे सुरेश सिंह बैस शाश्वत की उपस्थिति में कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।समिति की ओर से आभार प्रदर्शन सुभाष गुप्ता ने किया। गया तो समस्त अधिवेशन के समस्त कार्यक्रम चार सत्रों में संपन्न हुई जिसमें प्रथम सत्र प्रात: 9:00 से प्रारंभ हुआ जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा व विश्व बोध विषय पर सारगर्भित चर्चा की गई। शाम 7.00 बजे वन्दे मातरम राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

See also  बिलाईगढ़ क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य का आरक्षण : नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

40 साल से नहीं टूटा एक वादा! बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी बने छत्तीसगढ़ के असली ‘संजू बाबा’

29/07/2026 - 11:52 AM

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM

रायपुर में मानिकपुरी समाज का संगठन विस्तार, युवा चेहरे पर लगा भरोसे की मुहर

26/07/2026 - 8:43 PM

Comments are closed.

पोस्ट

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

प्रथम सावन का महा रहस्य! हर प्राणी-पदार्थ में विराजते हैं सदाशिव, जानिए शिव पुराण दान और स्वाध्याय की दिव्य महिमा

30/07/2026 - 9:40 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.