Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

07/11/2026 - 6:09 PM

ढाबाखार और भैरोंपुर की गलियां बदहाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण हलाकान

06/11/2026 - 12:43 PM

अमन वर्मा के नेतृत्व में सरायपाली में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

06/11/2026 - 12:22 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 7
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»कबीरधाम»सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.30 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र का मास्टरमाइंड कलिंदर मिंज गिरफ्तार
कबीरधाम कवर्धा छत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.30 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र का मास्टरमाइंड कलिंदर मिंज गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT24/08/2026 - 6:33 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कवर्धा, 24 अगस्त (2026) नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को कबीरधाम जिले की चौकी पोडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर विभागीय सील का दुरुपयोग किया और व्हाट्सएप के माध्यम से पीड़ित को भेज दिया। मामले का खुलासा सोमवार को हुआ। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

प्रार्थी जुगेश्वर साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नवंबर 2025 से जून 2026 के बीच आरोपी ने खेल प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति दिलाने का भरोसा देकर उससे 1.30 लाख रुपये ले लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी स्वयं को फुटबॉल कोच बताकर खिलाड़ियों के संपर्क में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान प्रार्थी से हुई और उसने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर रकम हासिल कर ली। बाद में अपने लैपटॉप से उप संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया, रायगढ़ से विभागीय सील बनवाई और दस्तावेज व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने पर उसने खराब लैपटॉप कबाड़ में बेच दिया, फर्जी नियुक्ति पत्र नष्ट कर दिया तथा सील और मोबाइल फोन केलो नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मेमोरेंडम के आधार पर प्रार्थी की अंकसूची, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास एवं आधार कार्ड की प्रतियां बरामद कर जब्त कीं।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(3), 319(2), 340(1) एवं 318(4) के तहत वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी कलिन्दर मिंज (32 वर्ष), पिता पहलू मिंज, निवासी रूपडेगा तालाब के पास, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) का रहने वाला है। प्रेस विज्ञप्ति में उसके किसी पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का उल्लेख नहीं है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

See also  कोरबा में बदमाशों की रातों की नींद उड़ी, घर-घर पहुंची पुलिस की निगरानी टीम

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देशन में चौकी प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार और उनकी टीम ने की।

बहरहाल, यह कार्रवाई उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करने का प्रयास करते हैं। पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी नियुक्ति पत्र या नौकरी के प्रस्ताव की संबंधित विभाग से पुष्टि करने के बाद ही उस पर भरोसा करें।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260824-WA0191.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

07/11/2026 - 6:09 PM

ढाबाखार और भैरोंपुर की गलियां बदहाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण हलाकान

06/11/2026 - 12:43 PM

अमन वर्मा के नेतृत्व में सरायपाली में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

06/11/2026 - 12:22 PM

संस्कार शिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में पीएम श्री, कन्या विद्यालय व रॉयल किड्स के 7 मॉडल संभाग स्तरीय विज्ञान मेले के लिए चयनित, जिला प्रदर्शनी में पिथौरा का दबदबा

06/11/2026 - 12:14 PM

मंगल भवन में दीपावली मिलन समारोह की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

04/11/2026 - 11:23 PM

बसना महाविद्यालय में गूंजा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का संदेश, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण का आह्वान

04/11/2026 - 11:08 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

07/11/2026 - 6:09 PM

ढाबाखार और भैरोंपुर की गलियां बदहाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण हलाकान

06/11/2026 - 12:43 PM

अमन वर्मा के नेतृत्व में सरायपाली में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

06/11/2026 - 12:22 PM

संस्कार शिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में पीएम श्री, कन्या विद्यालय व रॉयल किड्स के 7 मॉडल संभाग स्तरीय विज्ञान मेले के लिए चयनित, जिला प्रदर्शनी में पिथौरा का दबदबा

06/11/2026 - 12:14 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.