छत्तीसगढ़

साय मंत्रिमंडल गठन के बाद प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी:DGP की रेस में ADG गौतम आगे, 17 जिलों के कलेक्टर बदल सकते हैं

छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलने की चर्चा है। DGP की रेस में एडीजी गौतम का नाम सबसे आगे चल रहा है। प्रदेश में आने वाले वाले दिनों में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी। सूत्रों के अनुसार साय सरकार 17 जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।

किस अफसर को कहां जिम्मेदारी दी जाएगी? इसकी संभावित लिस्ट बन चुकी है। संभावित लिस्ट में शामिल अफसरों का नाम लीक भी किया जा रहा है। सीएम साय के दिल्ली से लौटने के बाद अफसरों की कुर्सी परिवर्तन का दौर शुरू होगा। ये बात संबंधित सूत्रों और

DGP की रेस में गौतम सबसे आगे

डीजीपी की दौड़ में अरुण देव गौतम का नाम सबसे आगे है। उनके बाद दूसरे नंबर पर हिमांशु गुप्ता और तीसरे नंबर पर एसआरपी कल्लूरी शामिल है। इसके अलावा सेवानिवृत्त हो चुके आईपीएस मुकेश गुप्ता की वापसी की चर्चा भी है। 1992 बैच के अरुण देव गौतम सितंबर 2027 में सेवानिवृत होंगे। वहीं 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी की सेवानिवृत्ति वर्ष 2031 में है।

रशासनिक अधिकारियों द्वारा कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button