छत्तीसगढ़बिलासपुर

सियाराम सेवा समिति द्वारा किया गया सामूहिक सुंदर कांड का पाठ

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। अयोध्या में श्री रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में अभूतपूर्व उत्साह है। वैसे भी पिछले कुछ वर्षों से भारत में सनातनी परंपराएं मजबूत हो रही है। युवाओं में भी अपने धर्म आचरण को लेकर गर्व का भाव उत्पन्न हुआ है। जगह-जगह विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं। प्रति मंगल एवं शनिवार को मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ की संख्या बढ़ती जा रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और रामलला विग्रह प्रतिष्ठित होने की खुशी में गोड़ पारा के सियाराम सेवा समिति द्वारा इस मंगलवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने सस्वर सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। रामायण में निहित सात कांड में से सुंदरकांड के पाठ में हनुमान जी द्वारा किए गए महान कार्यों का वर्णन है, जिसमें लंका प्रस्थान, लंका दहन और लंका से वापसी तक के घटनाक्रम शामिल है। सुंदरकांड के तीन श्लोक, सात दोहे और 526 चौपाइयां का महिलाओं ने ढोलक मंजीरे के साथ पाठ किया। गोड़पाड़ा स्थित गौरीशंकर हनुमान मंदिर में आयोजित इस सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में सनातनी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से सुंदरकांड की 108 पुस्तिका का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!