बिलासपुर। सिरगिट्टी स्थित शासकीय शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर यानी अर्बन पी.एच.सी. हॉस्पिटल बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 10 गुरु गोविंद सिंह नगर सिरगिट्टी में स्थित यह हॉस्पिटल जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। अस्पताल की फर्श की टाइलें टूट चुकी हैं, दीवारों में दरारें आ गई हैं और शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और आसपास के करीब 15 गांवों के ग्रामीण इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। इसके बावजूद यहां बीपी, शुगर, रैबीज इंजेक्शन जैसी सामान्य बीमारियों की दवाइयां तक उपलब्ध नहीं रहतीं। कई बार मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ता है। इतना ही नहीं, अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की भी भारी कमी है, जिससे इलाज की व्यवस्था और कमजोर हो गई है। मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी अस्पतालों की ओर रुख करना मजबूरी बन जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अर्बन पी.एच.सी. भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए, जरूरी खाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और डॉक्टर व स्टाफ की नियुक्ति की जाए।
Read Next
2 days ago
विवाह की खुशियां बदली मातम में; शादी कार्ड बांटते पिता की दुर्घटना में हुई मौत
2 days ago
रहस्यमई तरीके से गायब हुआ विश्वविद्यालयीन छात्र, परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा
2 days ago
एबीकेएमएस फाउंडेशन द्वारा कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह 19 अप्रैल को होगा
2 days ago
छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर
2 days ago
मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित
2 days ago
छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित
2 days ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ
2 days ago
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग
3 days ago
13 मार्च विश्व नींद दिवस पर विशेष- चिंतनीय रपट :भारतीयों की हो रही नींदें कम
3 days ago
पुलिस द्वारा भारी मात्रा में ड्रग और नशीले पदार्थों का किया गया नष्टीकरण
Related Articles
Check Also
Close
-
पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को3 days ago

