छत्तीसगढ़बिलासपुर

सीपत स्थित ज्वेलरी शाप से 40 लाख कीमत के ज्वेलरी की लूट,

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर।सीपत नावाडीह स्थित दामोदर ज्वेलर्स में चार नकाबपोश दुकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी चुराने घुस आए। इसी दौरान दुकान का मालिक लौट आया तो लुटेरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। सीपत में एचडीएफसी बैंक के सामने दामोदर ज्वेलर्स मौजूद है। इसके संचालक दामोदर गुप्ता है। सोमवार को वे एक शादी समारोह में शामिल होने अपने परिवार के साथ बिलासपुर गए थे, रात को जब वे लौटे तो देखा कि दुकान के सामने कुछ नकाबपोश खड़े है। जैसे ही दामोदर गुप्ता उनके पास पहुंचे तो नकाबपोशों ने उनकी कार पर पत्थर बाजी शुरू कर दी, जिससे घबरा कर वे अपने परिवार को सुरक्षित कुछ दूर ले गए और फिर डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दुकान के शटर में लगा ताला टूटा है, सामने ही पत्थर, लकड़ी आदि पड़े हुए हैं, साथ ही सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन भी कटा हुआ है।जांच करने पर पाया गया कि दुकान से 30 किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के जेवरात, गुल्लक में रखे 50,000 नगद गायब है। इस मामले में पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सीजी 10 बी ई 3186 में कुछ संदेहास्पद सामग्री मिली है। सीपत क्षेत्र के नवाडीह में ज्वेलर्स दुकान में हुई इस चोरी से पुलिस भी हैरान है, हालांकि लोगों का कहना है कि ऐसी घटना यहां पहली बार नहीं हुई । फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी अहम मददगार साबित हो सकते हैं। एक अनुमान के अनुसार लुटेरे करीब चालीस लाख रुपए की चोरी कर ले गए हैं। और उनकी संख्या 3 से 4 तक हो सकती है। लुटेरों ने न सिर्फ ज्वेलर्स दुकान में चोरी की बल्कि उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ भी की है, जिससे आसपास के व्यापारी भी सहमे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!