छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार डंपर ने 3 महिलाओं को कुचला:हादसे में एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल; AIIMS रेफर

दुर्ग जिले के भिलाई तीन क्षेत्र में नगर निगम से घर लौट रही 3 महिला सफाईकर्मियों को तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। दूसरी महिला की कमर की हट्टी टूट गई है, वहीं तीसरी की हालत सामान्य बताई जा रही है। चरोदा जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

अशोक लाकड़े ने बताया कि जी केबिन चरोदा में रहने वाली उसकी पत्नी लीला बाई लाकड़े (59) के साथ ही सुमित्रा बाघ (45) और सविता नियाल (43) भिलाई 3 चरोदा नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। वो लोग रोज की तरह शुक्रवार दोपहर को काम खत्म कर अपने घर लौट रही थीं। जी केबिन के पास ही रेलवे का काम चल रहा है, उसमें ठेकेदार की कई गाड़ियां चलती हैं।

एक महिला हाईवा के पहिये के नीचे आई

शुक्रवार दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच महिलाएं अपने घर पहुंचने ही वाली थीं कि एक तेज रफ्तार हाईवा ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें हाईवा का पहिया लीला लाकड़े के पेट से निकल गया। गंभीर रूप से घायल लीला की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं सुमित्रा बाघ की पीठ पर से चक्का निकलने के चलते उसके कमर की हड्डी टूट गई है। उन्हें स्पर्श हॉस्पिटल से एम्स रायपुर रेफर किया गया है। तीसरी घायल सविता नियाल की हालत सामान्य बताई जा रही है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button