सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। 28 दिसम्बर से 15 फरवरी 2025 तक 38 वीं राष्ट्रीय खेल स्पर्धा उत्तराखंड में आयोजित किया जा रहा है। इस स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ मलखंब संघ द्वारा छत्तीसगढ़ की महिला – पुरूष मलखंब टीम का गठन करने के लिए सलेक्शन ट्रायल छत्तीसगढ़ मलखंब संघ के अध्यक्ष व महासचिव द्वारा 28 दिसम्बर को कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी में किया गया। इस सलेक्शन ट्रायल में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले के 23 मलखंब खिलाड़ियों ने सलेक्शन ट्रायल में भाग लिया। जिसमें महिला वर्ग में कु. संताय पोटाई, मोनिका पोटाई, दुर्गेशवरी कमेटी, अनिता गोटा, सरिता पोयम, शिक्षा दिनकर एवं, रिज़र्व खिलाड़ी – किरण यादव, डिम्पी सिंवरद वहीं पुरूष वर्ग में – राकेश कुमार वरदा, मानू ध्रुव, मंगडू पोडियाम, संतोष सोरी, राजेश सलाम, अखिलेश दिनकर, रिजर्व खिलाड़ी रोशन गढ़ेवाल, आयुश सिदार हैं। उपरोक्त सभी सफल महिला पुरूष खिलाड़ी छत्तीसगढ़ मलखंब टीम के रूप में राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के मलखंब टीम का प्रशिक्षण शिविर छत्तीसगढ़ शासन व छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्देशानुसार नेशनल गेम्स उत्तराखंड प्रारंभ होने के पूर्व आयोजित किया जाएगा। इस मलखंब सलेक्शन ट्रायल को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के पदाधिकारी अनिल टाह, संरक्षक, प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष, डा राजकुमार शर्मा, महासचिव, राजा सरकार, बिसन कसेर, उपाध्यक्ष, विरेन्द्र तिवारी, अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, डा. मिलिंद भानदेव, राजेन्द्र पटेल, किशोरकुमार वैष्णव, पुष्कर दिनकर, अकलेश नारंग, पामगढ़, पुरेन्द्र कोसरिया, रायपुर, प्रशांत तिवारी, पंचराम शास्त्रकार, कृष्ण प्रसाद यादव अंशु भारती, डा. प्रमोद यादव आदि अपना योगदान दिया। उक्त जानकारी प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मलखंब संघ ने दिया।
Read Next
1 week ago
नौकरी के नाम पर 5 करोड़ की ठगी: एक और आरोपी गिरफ्तार
1 week ago
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 6 नगर पंचायतों का मतगणना सम्पन्न, विजेताओं की सूची जारी
1 week ago
नगर पंचायत सरसीवा में भाजपा का दबदबा, गुलेचन बंजारे बनीं अध्यक्ष
1 week ago
नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष चुनाव: बीजेपी के विक्रम कुर्रे की ज़ोरदार जीत
1 week ago
भाजपा की महापौर प्रत्याशी एल. पदमजा विधानी जीत की ओर अग्रसर
1 week ago
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: गरियाबंद में भाजपा की हैट्रिक, कांकेर-पटना में कमल खिला
1 week ago
नगर पंचायत चुनाव: बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीयों में कड़ी टक्कर,अध्यक्ष पद पर विक्रम कुर्रे आगे
1 week ago
प्राइवेट स्कूलों में 6वीं से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी
1 week ago
नगर पंचायतों में मतगणना के कारण 15 फरवरी को मदिरा दुकान रहेगा बंद
1 week ago
नगर पंचायतों में महिला निर्वाचन कर्मी करेंगे मतगणना कार्य
Related Articles
Check Also
Close