छत्तीसगढ़

25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाएगी भाजपा, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन, CG के किसानों को मिलेगा दो साल का बकाया बोनस

, रायपुर. 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. सुशासन दिवस के अवसर पर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. जिसकी शुरुआत 25 दिसंबर से होगी. जो 1 सप्ताह तक चलेगा. साथ ही 25 दिसंबर को प्रदेश के किसानों को सौगात भी मिलेगी.घोषणा के मुताबिक प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को दो साल का बकाया बोनस देगी. जिसमें रायपुर जिले के किसानों में 264 करोड़ 79 लाख 45 हजार की राशि वितरित की जाएगी. इसमें 2014-15 के 84 लाख 322 किसानों की 130 करोड़ 50 लाख 62 हजार रुपये की बोनस राशि दी जाएगी. वहीं 2015-16 की 86 हजार 81 किसानों की 134 करोड़ 28 लाख 83 हजार रुपये की बोनस राशि दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!