छत्तीसगढ़

BJP नेता की हत्या मामले में जांच करेगी SIT:कांकेर में दुकानें-यात्री बसें बंद

कांकेर में भाजपा नेता की हत्या मामले में डिप्टी CM विजय शर्मा ने कांग्रेसियों-नक्सलियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वो कॉम्प्रोमाइज्ड रहे हैं। भाजपा की सरकार आने से नक्सली बौखलाए हुए हैं।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में सोमवार को कांकेर के ज्यादातर इलाके बंद है। इसके चलते सारी दुकानें और यात्री बसों का संचालन भी बंद है।

कांकेर, कापसी, पखाूंजर में सुबह से दुकानें बंद हैं। यात्री बस भी नहीं चल रही।
कांकेर, कापसी, पखाूंजर में सुबह से दुकानें बंद हैं। यात्री बस भी नहीं चल रही।

भाजपा पार्षद के होटल में तोड़फोड़

बांदे, पखांजूर, कापसी और बड़गांव में भी बंद का असर देखने को मिला है। इससे पहले रविवार देर रात गुस्साए लोगों ने भाजपा पार्षद विकास पाल के होटल में तोड़फोड़ कर दी थी। आरोप है कि विकास पाल ने नगर पंचायत पखांजूर में अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस का साथ दिया था।

जांच के लिए SIT का गठन

हत्या की जांच के लिए पुलिस ने SIT का गठन किया है। अफसरों के मुताबिक, रंजिश के चलते हत्या की आशंका है। फिलहाल अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, संगठन मंत्री पवन साय और पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा पहुंचे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!