Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    काउंटडाउन शुरू: 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे खुलेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का पिटारा

    28/04/2026 - 10:01 PM

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM

    मल्हार में मिला इतिहास का सोता: मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

    28/04/2026 - 11:59 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 11 लोकसभा क्षेत्रों को तीन क्लस्टर में बांटकर तय किए प्रभारी, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

    HD MAHANTBy HD MAHANT10/01/2024 - 6:21 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : भारतीय जनता पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में मिले ऐतिहासिक बहुमत से उत्साहित होकर अब आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है. भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से विधानसभा में छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा पर विश्वास जताया है, ‘मोदी की गारंटी’ पर विश्वास जताया है, उससे यह पूर्ण रूप से तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों पर अपनी मुहर लगाएगी और मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करेगी.

    लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा मोदी की गारंटी और मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल को लेकर और भाजपा की प्रदेश सरकार के पिछले एक महीने के अल्प कार्यकाल में लिए गए जनकल्याणकारी फैसलों को लेकर जनता तक जाने के लिए संगठनात्मक संरचना कर रणनीतिक तैयारियों को अंतिम रूप दे चुकी है. भाजपा ने लोकसभा की दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ को बस्तर, रायपुर और बिलासपुर तीन क्लस्टर में बाँटा है, जिसमें विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

    बस्तर क्लस्टर में बस्तर, काँकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों को रखा गया है, जिसके लिए प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और यशवंत जैन को प्रभारी बनाया गया है. रायपुर क्लस्टर के तहत दुर्ग, राजनांदगाँव, रायपुर और जांजगीर-चाँपा लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और पूर्व रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रभारी बनाए गए हैं. बिलासपुर क्लस्टर में बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिसके लिए पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और कृष्णा राय को प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है.

    बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है. भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया सहित केंद्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व ने पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है. प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत लोकसभावार मंत्री, संगठन प्रभारी पहुंच रहे हैं और विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करके उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    काउंटडाउन शुरू: 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे खुलेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का पिटारा

    28/04/2026 - 10:01 PM

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM

    मल्हार में मिला इतिहास का सोता: मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

    28/04/2026 - 11:59 AM

    जेल से निकलते ही ‘प्रोफेशनल’ चोर फिर सलाखों के पीछे:

    28/04/2026 - 11:56 AM

    भीषण गर्मी का कहर: बचाव के उपाय, घटती हरियाली और प्री-मानसून बारिश में कमी से बढ़ी चिंता

    28/04/2026 - 11:52 AM

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM
    Editors Picks

    काउंटडाउन शुरू: 29 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे खुलेगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का पिटारा

    28/04/2026 - 10:01 PM

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM

    मल्हार में मिला इतिहास का सोता: मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

    28/04/2026 - 11:59 AM

    जेल से निकलते ही ‘प्रोफेशनल’ चोर फिर सलाखों के पीछे:

    28/04/2026 - 11:56 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.