छत्तीसगढ़

जिला रोजगार कार्यालय में 12 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2024/ जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 12 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक बाम्बे इंटीलिजेन्स सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्यिुरिटी गार्ड के 90 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पद पर शैक्षणिक योग्यता 10 उत्तीर्ण एवं शारीरिक मापदण्ड 5 फीट 6 इंच रखा गया है। कंपनी द्वारा वेतन 12000 से 17000 निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ रहेगा। प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेंसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!