छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में चल रहा अवैध हथियारों का सौदा, तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश, आरोपियों से 2 नग पिस्टल और 10 राउंड बरामद

दंतेवाड़ा. पखांजूर हत्याकांड के बाद से पुलिस सख्त हो चुकी है. भाजपा नेता असीम राय की हत्या में इस्तेमाल मौत का सामान दंतेवाड़ा से ही सोनू सट्टेबाज ने बेचा था. इस खुलासे के बाद पुलिस लगातार संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. लगातार चल रही धरपकड़ के बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है.

पुलिस को सूचना मिली कि गीदम के एक ढाबा में तीन संदिग्ध बैठे हुए हैं, वे किसी घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं. इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. गीदम एवं सायबर सेल की टीम ने गीदम जगदलपुर रोड स्थित एवीएनजे ढाबा में जाकर चेक किया. ढाबा में मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर उसे पकड़ा. पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम विक्रम कुमार यादव उर्फ सेल्फी, युवराज उईके और किशन उर्फ किट्टू ठाकुर बताया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!