देश दुनिया

नीतीश दबाव में यू टर्न ले लेते हैं:पूर्णिया में राहुल गांधी ने कहानी सुना बिहार सीएम पर कसा तंज, रैली से 4 संदिग्ध ड्रोन जब्त

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी मंगलवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश जी पर दबाव पड़ता है तो वो यू टर्न ले लेते हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि वो शपथ लेते हैं तो खूब तालियां बजती हैं। फिर नीतीश के सीएम हाउस की ओर निकल जाते हैं। फिर पता चलता है कि वो अपना शॉल राज्यपाल भवन में छोड़ आए। वो लेने जाते हैं तो गर्वनर कहते हैं इतनी जल्दी आ गए। पुलिस ने राहुल गांधी की सभा के दौरान चार ड्रोन को

अपने संबोधन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के राज में ईडी और सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। कांग्रेस की न्याय यात्रा के बिहार में एंट्री करते ही राजद सुप्रीमो लालू यादव को घंटों ईडी दफ्तर में बैठाया गया। आज उनके बेटे तेजस्वी यादव को बुलाया गया है। झारखंड में हेमंत सोरेन को परेशान किया जा रहा है।

किसानों से राहुल गांधी ने की बात

इससे पहले राहुल गांधी ने गढबनैली नवोदय विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की है। उसके बाद राहुल गांधी ने सीसाबाड़ी में किसान चौपाल के दौरान किसानों से बात की।

ब्त किया। जो बिना परमिशन के उड़ाए जा रहे थे। राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मियों ने ड्रोन की जांच की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!