देश दुनिया

PM नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला किया दहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातिगत टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भानियावाला में थानो तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। उनका जातिवाद से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नही है। विपक्ष उनकी लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहा है। इसलिए उनकी छवि धूमिल करने को अनर्गल बयान दे रहा है। मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ओछी राजनीति पर उतारू हो गए हैं। पुतला फूंकने वालों में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुंदर लोधी, संदीप नेगी, प्रेम सिंह पम्मी राज, आरती लखेड़ा, विनय कंडवाल, राममूर्ति ताई, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button